नई दिल्ली:
West Bengal Vidhan Sabha Election Result 2026 Highlights: भारतीय जनता पार्टी का 4 मई को वो अधूरा सपना पूरा हो गया जिसका इंतजार न जाने कितने वर्षों से पार्टी कर रही थी. 2016 में 3,2021 में 77 और अब 2026 में 208 सीटें लाकर भाजपा ने बता दिया कि उसने इन सालों में हार नहीं मानी थी.विपक्ष के मजबूत गढ़ और ममता बनर्जी का अभेद्य किला माने जा रहे पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल कर उन्हें गहरी चोट दी है. ममता बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए. ममता के लिए यह चुनाव दोहरा झटका भी लेकर आया. एक तो बंगाल हाथ से चला गया तो दूसरी ओर उनकी खुद की सीट भवानीपुर भी हार गईं.एक वक्त पर उनके सबसे चहेते रहे सुवेंदु अधिकारी ने 2021 में नंदीग्राम में हराने के बाद भवानीपुर में भी उन्हें पटखनी दे दी.ममता दीदी यहां 150000 से ज्यादा वोटों से हार गईं. अब देखना होगा कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद बंगाल का नया सीएम कौन होगा.

More Stories
केरल में UDF को बहुमत, सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने जीती 63 सीटें, 26 पर सिमटी CPI(M
तमिलनाडु में थलापति विजय ने ऐसा क्या कमाल किया, जो रजनीकांत और कमल हासन नहीं कर पाए?
कलेक्ट्रेट सभागार में हर्षोल्लास से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती