Bakrid 2026 eid ul adha celebration today: आज 28 मई गुरुवार को देशभर में बकरीद मनाई जा रही है. सुबह लोग ईदगाहों में इक्ट्ठा हुए, वहां सलामती और तरक्की की नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी की परंपरा निभाई जा रही है. बकरीद यानि ईद-उल-अजहा अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक है.
Bakrid 2026 eid ul adha celebration today: आज देशभर में बकरीद मनाई जा रही है. सुबह में मुस्लिम समाज के लोग ईदगाहों में इकट्ठा हुए और बकरीद की नमाज अदा की. इसमें एक दूसरे की सलामती और तरक्की की दुआ की गई. इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी. नमाज के बाद बकरे या अन्य जानवरों की कुर्बानी देने की परंपरा निभाते हैं. बकरीद को ईद-उल-अजहा के नाम से भी जानते हैं. यह मीठी ईद यानि ईद-उल-फितर के बाद मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है. इस्लामिक कैलेंडर के ज़ुल-हिज्जा महीने के 10वें दिन बकरीद मनाई जाती है. इस दिन ही मक्का की हज यात्रा का समापन भी होता है. आज 28 मई को बकरीद की नमाज है, वहीं 28, 29 और 30 मई तीनों दिन कुर्बानी दी जाएगी.
बकरीद यानि कुर्बानी वाली ईद
बकरीद को कुर्बानी वाली ईद भी कहते हैं. इसमें मुसलमान अपनी सबसे प्रिय वस्तु की कुर्बानी देते हैं और खुदा की बताई राह पर चलने की कोशिश करते हैं. इस दिन लोग बकरे या अन्य जानवरों की कुर्बानी देते हैं. बकरीद में कुर्बानी का सच्चा अर्थ अपने स्वार्थ, अहंकार, लालच और बुरी आदतों को छोड़कर सच्चा इंसान बनना है

More Stories
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026
21 जून को श्रीलंका से लेकर इंग्लैंड तक एक्शन में होगी टीम इंडिया, कितने बजे शुरू होंगे दोनों मैच
अजय देवगन के बेटे का ट्रांसफॉर्मेशन देख होंगे हैरान, 15 साल के युग ने बनाए डोले शोले, मम्मी काजोल भी हुईं फैन