कलेक्ट्रेट सभागार में हर्षोल्लास से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती
सर्वेश शर्मा ब्यूरो रामपुर
रामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और भावपूर्ण नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर से हम सभी को न्याय, समानता और सामाजिक समरसता की प्रेरणा मिलती है। देश के संविधान निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज को सदैव शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बनने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न स्थानों पर भी बाबा साहब की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

More Stories
25 हजार का इनामी GST चोरी का आरोपी गिरफ्तार,
Ekadashi April 2026: अप्रैल की पहली एकादशी किस दिन है, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?
Ganga Saptami 2026 Date: 22 या 23 अप्रैल कब है गंगा सप्तमी? जानिए सही तारीख, स्नान का महत्व और पूजा विधि