May 6, 2026

Bharat-news24.com

भारत का No. 1 सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल!

बड़े मंगल पर इस विधि से करें हनुमान जी की पूजा, जानें हनुमान जी को किस चीज का भोग लगाएं

Bada Mangal 2026 LIVE: 2026 में ज्येष्ठ माह 2 मई से शुरू हुआ और 29 जून तक चलेगा. इस दौरान कुल 8 बड़े मंगल आएंगे. आज पहला बड़ा मंगल है, आइए जानते हैं इस दिन हनुमान जी की पूजा कैसे करें, साथ ही जानेंगे पूजा के नियम-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही भगवान राम और हनुमान जी का पहला मिलन हुआ था. इसी माह के मंगलवार को हनुमान जी ने लंका दहन किया था. इन मान्यताओं के कारण इस माह के हर मंगलवार का महत्व और भी बढ़ जाता है. साल 2026 में ज्येष्ठ माह 2 मई से शुरू हुआ और 29 जून तक चलेगा. इस दौरान आने वाले सभी मंगलवार बड़े मंगल के रूप में मनाए जाएंगे. पहला बड़ा मंगल आज यानी 5 मई को है.

ऐसे में अगर आप भी इस शुभ दिन पर हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो सही विधि से पूजा करना और सुंदरकांड का पाठ करना बहुत लाभकारी हो सकता है. आइए जानते हैं बड़े मंगल पर पूजा की आसान विधि और सुंदरकांड पाठ के जरूरी नियम-
Bada Mangal Daan: बड़े मंगल पर क्या करें दान?
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, ज्येष्ठ माह में गर्मी अपने चरम पर होती है. ऐसे में पानी का दान करना बहुत बड़ा पुण्य देता है. आप चाहें तो सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगवा सकते हैं. इसके अलावा आज के दिन पूड़ी-सब्जी और हलवा प्रसाद के रूप में बांटना शुभ होता है. पूजा के बाद आप भगवान को भोग चढ़ाए लड्डू और गुड़-चने का दान भी कर सकते हैं. गरीबों को भोजन कराएं और वस्त्र का दान भी कर सकते हैं.

बड़ा मंगल की तिथियां
पहला बड़ा मंगल- 5 मई 2026

दूसरा बड़ा मंगल- 12 मई 2026

तीसरा बड़ा मंगल- 19 मई 2026

चौथा मंगल: 26 मई 2026

पांचवां मंगल: 2 जून 2026

छठा मंगल: 9 जून 2026

सातवां मंगल: 16 जून 2026

आठवां मंगल: 23 जून 2026

Bada Mangal 2026: आज का शुभ मुहूर्त
आज अभिजित मुहूर्त 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक और विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक है. अभिजित मुहूर्त को किसी भी शुभ कार्य के लिए उत्तम माना जाता है, जबकि विजय मुहूर्त में शुरू किया गया कार्य सफलता दिलाता है.

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 12 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा.

Bada Mangal 2026: हनुमान जी को किस चीज का लगाएं भोग?
हिंदू मान्यता के अनुसार, हनुमान जी की पूजा में मोतीचूर या बेसन का लड्डू, इमरती आदि चढ़ाना शुभ माना गया है. इसके अलावा गुड़-चना और पान चढ़ाना भी अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है.