ब्रिटेन में लेबर और कंजर्वेटिव पार्टी के अलावा लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी, ग्रीन पार्टी व यूके रिफॉर्म पार्टी के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं. ओपिनियन पोल के अनुसार लेबर पार्टी को बहुमत मिल सकता है.ब्रिटेन में गुरुवार को आम चुनाव के लिए मतदान हुआ, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि विपक्षी लेबर पार्टी को भारी जीत मिलेगी और लगभग डेढ़ दशक के कंजर्वेटिव शासन का अंत होगा. लोगों ने नयी सरकार चुनने के लिए मतदान प्रक्रिया में भाग लिया. इस चुनाव में प्रधानमंत्री एवं कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक (44) के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा. सुनक का मुख्य मुकाबला लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर से है.
ब्रिटेन में मतदान के लिए 40 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए थे. पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्थि ने ने रिचमांड एंड नार्थलर्टन निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किया. वहीं, स्टार्मर ने लगभग दो घंटे बाद उत्तरी लंदन की अपनी सीट पर लिबरल डेमोक्रेट नेता एड डेवी से कुछ देर पहले मतदान किया.
ब्रिटेन में लेबर और कंजर्वेटिव पार्टी के अलावा लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी, ग्रीन पार्टी व यूके रिफॉर्म पार्टी के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं. ओपिनियन पोल के अनुसार लेबर पार्टी को बहुमत मिल सकता है.ओपिनियन पोल से ये बात सामने आई है कि लेबर पार्टी गुरुवार को मतदान में बड़ी जीत के लिए तैयार है. वह 14 साल की कंजर्वेटिव सरकार को खत्म कर सत्ता पर काबिज हो सकती है. पोल में कहा गया है कि शुक्रवार सुबह कीर स्टार्मर को प्रधानमंत्री के 10 डाउनिंग स्ट्रीट दफ्तर की चाबियां सौंप दी जाएंगी.
बता दें कि ओपिनियन पोल में लेबर पार्टी के लिए 484 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की गई है. इसका मतलब तो यह हुआ कि टोरीज के विरोधी ऐतिहासिक जीत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. सुनक की पार्टी ने भी पहले ही मान लिया है कि विरोधी दल रिकॉर्ड जीत की तरफ आगे बढ़ रहा है.

More Stories
Ekadashi April 2026: अप्रैल की पहली एकादशी किस दिन है, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?
Ganga Saptami 2026 Date: 22 या 23 अप्रैल कब है गंगा सप्तमी? जानिए सही तारीख, स्नान का महत्व और पूजा विधि
अमिताभ बच्चन की इस फिल्म से चमकी किस्मत, जिसमें एक्ट्रेसेस ने बिग बी संग काम करने से किया मना, जया बच्चन की एक हां और बनी ब्लॉकबस्टर