नई दिल्ली: धरती तक पहुंची यह गूंज कोई आम खगोलीय घटना नहीं है. यह है एक Fast Radio Burst (FRB), जिसे समझना आज भी वैज्ञानिकों के लिए पहेली है. FRBs बेहद तेज, लेकिन बहुत छोटे समय के रेडियो सिग्नल होते हैं. यह महज एक मिलीसेकंड के लिए आते हैं, लेकिन इनकी यात्रा में अरबों साल की कहानी छुपी होती है. नया खोजा गया FRB 20240304B, दक्षिण अफ्रीका के MeerKAT रेडियो टेलीस्कोप से 4 मार्च 2024 को पकड़ा गया. इसकी दूरी इतनी है कि इसका प्रकाश बिग बैंग के सिर्फ 3 अरब साल बाद निकला था और आज 11 अरब साल बाद हमारी धरती तक पहुंचा है. कैसे हुई इस ब्रह्मांडीय गूंज की पहचान
इस सिग्नल का पता लगाना आसान नहीं था. पहले तो जमीन आधारित टेलीस्कोप और पुरानी ऑब्जर्वेशन फाइलों से होस्ट गैलेक्सी ढूंढने की कोशिश हुई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा. फिर James Webb Space Telescope के NIRCam और NIRSpec इंस्ट्रूमेंट्स की मदद ली गई. नतीजा यह हुआ कि सटीक लोकेशन और गैलेक्सी की स्पेक्ट्रोस्कोपिक रेडशिफ्ट पहचान ली गई.
इस खोज ने ब्रह्मांड के शुरुआती दौर की झलक दिखाने की नई खिड़की खोल दी है.

More Stories
Ekadashi April 2026: अप्रैल की पहली एकादशी किस दिन है, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?
Ganga Saptami 2026 Date: 22 या 23 अप्रैल कब है गंगा सप्तमी? जानिए सही तारीख, स्नान का महत्व और पूजा विधि
अमिताभ बच्चन की इस फिल्म से चमकी किस्मत, जिसमें एक्ट्रेसेस ने बिग बी संग काम करने से किया मना, जया बच्चन की एक हां और बनी ब्लॉकबस्टर