T20 विश्वकप 2026 के 21 बड़े रिकॉर्ड्स: भारत से सबसे ज्यादा कैच छूटे; सर्वाधिक छक्के-शतक लगे, बुमराह क्यों छाए?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 10 Mar 2026 01:02 PM IST
सार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक और रिकॉर्ड भरे टूर्नामेंटों में से एक बन गया। इस विश्व कप में छक्कों की बारिश, तेज अर्धशतक, बड़े स्कोर और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड देखने को मिले। भारत की ऐतिहासिक तीसरी खिताबी जीत के साथ यह टूर्नामेंट आधुनिक टी20 क्रिकेट के बदलते स्वरूप का प्रतीक बन गया।
टी20 क्रिकेट हमेशा से तेज और रोमांचक रहा है, लेकिन टी20 विश्वकप 2026 ने इस फॉर्मेट को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया। इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का दबदबा साफ दिखाई दिया। छक्कों की झड़ी, बड़े-बड़े स्कोर और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन ने इसे टी20 इतिहास के सबसे यादगार टूर्नामेंटों में शामिल कर दिया।
इस विश्व कप में कई ऐसे आंकड़े सामने आए जो बताते हैं कि आधुनिक टी20 क्रिकेट कितनी तेजी से बदल रहा है। बल्लेबाजों की आक्रामकता, बड़े स्कोर और लगातार टूटते रिकॉर्ड इस बात का संकेत हैं कि अब टी20 क्रिकेट पहले से कहीं ज्यादा विस्फोटक हो चुका है। आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े 21 रिकॉर्ड।

More Stories
कलेक्ट्रेट सभागार में हर्षोल्लास से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती
25 हजार का इनामी GST चोरी का आरोपी गिरफ्तार,
Ekadashi April 2026: अप्रैल की पहली एकादशी किस दिन है, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?