March 9, 2026

Bharat-news24.com

भारत का No. 1 सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल!

पंचायत की ‘मंजू देवी’ ने वुमन्स डे पर किया खुद से सवाल, नीना गुप्ता बोलीं- मेरे अंदर कुछ तो कमी है?

पंचायत में प्रधान मंजू देवी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने फैंस को वुमन्स डे की बधाई दी है और एक वीडियो शेयर किया है.
नई दिल्ली:
8 मार्च को वुमन्स डे यानी महिला दिवस सेलिब्रेट किया गया, जिसके चलते रश्मिका मंदाना,ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स ने अपने चाहने वालों को बधाई दी. इसी बीच पंचायत की मंजू देवी यानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता का वुमन्स डे पर शेयर किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद से एक अहम सवाल पूछने का फैसला किया और कहा- मुझे हुआ क्या है? इसके साथ वीडियो भी उन्होंने शेयर किया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हैप्पी वुमेन्स डे
वीडियो में नीना गुप्ता कहती हैं, ” सच कहूं तो. मैं कभी कभी सोचती हूं कि मुझमें क्या कमी है कि कोई मुझसे गुस्सा हो सकता है या कोई मुझसे ऊंची आवाज में बात कर सकता है, या कोई मुझे चोट पहुंचा सकता है या कोई मुझे ताना मार सकता है. मुझे लगता है कि मुझमें जरूर कोई कमी होगी. अगर कोई सोचता है कि वह मेरे साथ ऐसा कर सकता है, तो मुझमें जरूर कोई कमी होगी. क्योंकि आज वुमेन्स डे है इसलिए मैं आज से ही इस बारे में सोचना शुरू कर दूंगी. जब मुझे जवाब मिल जाएगा, तो मैं आपको बताऊंगी. मैं इस बारे में सीरियस हूं. हैप्पी वुमेन्स डे”.
पंचायत की ‘मंजू देवी’ ने वुमन्स डे पर किया खुद से सवाल, नीना गुप्ता बोलीं- मेरे अंदर कुछ तो कमी है?पंचायत में प्रधान मंजू देवी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने फैंस को वुमन्स डे की बधाई दी है और एक वीडियो शेयर किया है.

रोज़ी पंवार
बॉलीवुड
पंचायत की ‘मंजू देवी’ ने वुमन्स डे पर किया खुद से सवाल, नीना गुप्ता बोलीं- मेरे अंदर कुछ तो कमी है?
पंचायत एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने वुमन्स डे पर शेयर किया पोस्टनई दिल्ली:
8 मार्च को वुमन्स डे यानी महिला दिवस सेलिब्रेट किया गया, जिसके चलते रश्मिका मंदाना,ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स ने अपने चाहने वालों को बधाई दी. इसी बीच पंचायत की मंजू देवी यानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता का वुमन्स डे पर शेयर किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद से एक अहम सवाल पूछने का फैसला किया और कहा- मुझे हुआ क्या है? इसके साथ वीडियो भी उन्होंने शेयर किया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नीना गुप्ता ने कहा- हैप्पी वुमेन्स डे

वीडियो में नीना गुप्ता कहती हैं, ” सच कहूं तो. मैं कभी कभी सोचती हूं कि मुझमें क्या कमी है कि कोई मुझसे गुस्सा हो सकता है या कोई मुझसे ऊंची आवाज में बात कर सकता है, या कोई मुझे चोट पहुंचा सकता है या कोई मुझे ताना मार सकता है. मुझे लगता है कि मुझमें जरूर कोई कमी होगी. अगर कोई सोचता है कि वह मेरे साथ ऐसा कर सकता है, तो मुझमें जरूर कोई कमी होगी. क्योंकि आज वुमेन्स डे है इसलिए मैं आज से ही इस बारे में सोचना शुरू कर दूंगी. जब मुझे जवाब मिल जाएगा, तो मैं आपको बताऊंगी. मैं इस बारे में सीरियस हूं. हैप्पी वुमेन्स डे”.

ये भी पढे़ं- भारत ने जीता ICC T20 World Cup, अनुष्का शर्मा ने दी जीत की बधाई, तो इस एक्टर का चिल्ला चिल्लाकर बैठा गला, बोले- मिट्टी के बेटे, फिर से जीते

आपके लिए और..
रामायण का विभीषण बन भाई रावण को दिया था धोखा, 10 साल पहले रेलवे ट्रैक पर मिली थी लाश, दर्दनाक मौत अभी भी है रहस्य
Dhurandhar 2 Box Office: हमजा बनेगा बॉक्स ऑफिस का बादशाह, ओ रोमियो, बागी 4 की ओपनिंग को पछाड़ धुरंधर 2 का गदर शुरू
ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया मां होने का सबसे बड़ा दर्द, बोलीं 14-15 की उम्र के होते ही बच्चे…

पंचायत की मंजू देवी के किरदार के लिए हैं फेमस

नीना गुप्ता बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने कई टीवी शोज, सीरीज और फिल्मों से अपनी पहचान बनाई. उन्हें 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और दो फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं. वहीं उनका पॉपुलर शो पंचायत ओटीटी की नंबर वन सीरीज है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इसी शो में वह प्रधानजी मंजू देवी का किरदार निभाते हुए नजर आ चुकी हैं.