टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विजय देवराकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को अपनी शादी की खुशखबरी दुनिया के साथ शेयर की. उन्होंने अपनी सबसे करीबी दोस्त रश्मिका मंदाना को जीवनसाथी बना लिया है.
विजय देवराकोंडा की वजहें
विजय ने लिखा कि कभी-कभी ऐसा लगता था कि बिना उस दोस्त के पूरा दिन अधूरा रह जाता. खाना खाते वक्त मन करता कि वो सामने बैठी हो तो स्वाद दोगुना हो जाए. जिम में वर्कआउट करते समय भी अकेलेपन की वजह से थकान जल्दी लगने लगती. अगर वो साथ होती तो सब कुछ मजेदार और आसान लगता. कहीं भी हों, उनकी मौजूदगी से घर जैसा सुकून और शांति मिलती. इसलिए मैंने सोचा कि ऐसी खास दोस्त को जिंदगी भर के लिए साथ रखना ही सबसे अच्छा फैसला होगा. इस पोस्ट के साथ विजय ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें और एक छोटा वीडियो भी शेयर किया.
विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी
दोनों की शादी उदयपुर के एक लग्जरी होटल में हुई. सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों से मुख्य रस्में पूरी की गईं. रश्मिका की कोडावा परंपरा के अनुसार भी कुछ खास रस्में होंगी. फैंस इस जोड़ी को प्यार से ‘विरोश’ कहते हैं. शादी का नाम भी ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ रखा गया है. विजय और रश्मिका पहली बार 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम कर चुके हैं. दोनों की केमिस्ट्री ने सबको पसंद आई. बाद में ‘डियर कमरेड’ में भी वे साथ नजर आए. लंबे समय से उनकी जोड़ी को लेकर चर्चा चल रही थी. अक्टूबर 2025 में सगाई की खबर आई थी. अब आखिरकार वे पति-पत्नी बन गए हैं.

More Stories
Ekadashi April 2026: अप्रैल की पहली एकादशी किस दिन है, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?
Ganga Saptami 2026 Date: 22 या 23 अप्रैल कब है गंगा सप्तमी? जानिए सही तारीख, स्नान का महत्व और पूजा विधि
अमिताभ बच्चन की इस फिल्म से चमकी किस्मत, जिसमें एक्ट्रेसेस ने बिग बी संग काम करने से किया मना, जया बच्चन की एक हां और बनी ब्लॉकबस्टर