आज सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में दिवाली का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. यह दिन अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत खास महत्व है. मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे और पूरे नगर ने दीपों से उनका स्वागत किया था. तभी से हर साल इस दिन दीप जलाने और खुशियां मनाने की परंपरा चली आ रही है. लोग इस दिन अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, दीप जलाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और माता लक्ष्मी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. बच्चे पटाखे जलाते हैं, इसके साथ ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं और तस्वीरों का दौर चलता रहता है.

More Stories
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026
21 जून को श्रीलंका से लेकर इंग्लैंड तक एक्शन में होगी टीम इंडिया, कितने बजे शुरू होंगे दोनों मैच
अजय देवगन के बेटे का ट्रांसफॉर्मेशन देख होंगे हैरान, 15 साल के युग ने बनाए डोले शोले, मम्मी काजोल भी हुईं फैन