हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि ‘जेसिका रैडक्लिफ़’ नाम की एक मरीन ट्रेनर को शो के दौरान ऑर्का (किलर व्हेल) ने पानी के अंदर खींचकर मार डाला. यह वीडियो टिकटॉक, फेसबुक और X पर लाखों बार देखा गया और लोगों को हैरान कर गया, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग निकली.असलियत में ऐसी कोई घटना नहीं (fake killer whale attack video)
कई फैक्ट-चेकिंग प्लेटफॉर्म्स ने पुष्टि की है कि यह पूरा वीडियो एआई (Artificial Intelligence) तकनीक से बनाया गया है और किसी वास्तविक घटना पर आधारित नहीं है. न तो ‘जेसिका रैडक्लिफ़’ नाम की कोई ट्रेनर मौजूद है और न ही किसी ‘Pacific Blue Marine Park’ नाम के पार्क में ऐसा हादसा हुआ है. असल में, यह पार्क का नाम भी काल्पनिक है.असलियत में ऐसी कोई घटना नहीं (fake killer whale attack video)वीडियो में दिख रही लहरों की मूवमेंट, बीच-बीच में अजीब पॉज़ और आवाज़ का टोन…सब कुछ कंप्यूटर जनरेटेड पाया गया. Forbes और The Economic Times जैसी प्रतिष्ठित मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर ऐसा कोई असली हादसा हुआ होता तो वह अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बनता, जैसा 2010 में सीवर्ल्ड में Dawn Brancheau और 2009 में Alexis Martinez की मौत के मामले में हुआ था, लेकिन इस ‘जेसिका रैडक्लिफ़’ वाली कहानी का कोई सबूत मौजूद नहीं है.

More Stories
कलेक्ट्रेट सभागार में हर्षोल्लास से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती
25 हजार का इनामी GST चोरी का आरोपी गिरफ्तार,
Ekadashi April 2026: अप्रैल की पहली एकादशी किस दिन है, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?