2 October Gandhi Jayanti Essay in Hindi: 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि गांधी जी के बारे में क्या लिखें? क्या बोलें? महात्मा गांधी पर 10 लाइन क्या हैं? तो ये लेख आपकी पूरी मदद करेगा।हर साल 2 अक्टूबर को पूरा देश गांधी जयंती मनाता है। क्योंकि आज से 156 साल पहले, इसी दिन उस व्यक्ति का जन्म हुआ था, जिसे हम ‘बापू’ और ‘राष्ट्रपिता’ के नाम से भी जानते हैं। जिन्हें लोग गांधी जी कहते हैं। जिन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि प्राप्त हुई। सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में महात्मा गांधी की जयंती (जन्मदिवस) को अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। गांधी जी की अहिंसावादी विचारधारा के कारण ही 2 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस (International Day of Non Violence) बना।
गांधी जी का शुरुआती जीवन
गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुरजोर समर्थक थे। उन्होंने आजीवन इन दो विचारधाराओं का दामन नहीं छोड़ा। वे स्वदेशी उत्पाद बनाने, आत्मनिर्भर बनने और सादा जीवन उच्च विचार के समर्थक थे। इन्हीं विचारों के साथ उन्होंने कई सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाईयां लड़ीं, जैसे- छुआछूत, जातिवाद। कई अच्छी पहल की, जिन्होंने भारत को आगे बढ़ने में बदल दिया, जैसे- महिला शिक्षा, स्वच्छता अभियान, शराबबंदी, नैतिक शिक्षा, आदि। (
15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ। इसके कुछ ही महीने बाद, 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की हत्या कर दी। भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए ये एक गहरा आघात था। लेकिन अपने पूरे जीवनकाल में उन्होंने जो कुछ भी किया, वो आज भी कई मायनों में पूरी दुनिया को राह दिखाता है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती का दिन हर साल हमें वो आदर्श याद दिलाने की कोशिश करता है जो हम भूल बैठते हैं- शांति, सौहार्द, स्वदेशी अपनाने की ताकत, सादगी भरा जीवन।

More Stories
सफला एकादशी पर बन रहे कई शुभ-अशुभ योग, पंचांग से जानें राहुकाल का समय
तांबे की बोतल इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? क्या कॉपर बोतल में गर्म पानी पीना चाहिए, एक्सपर्ट से जानिए फायदे और नुकसान
1 दिसंबर को रखा जाएगा मोक्षदा एकादशी का व्रत, जान लें पूजा विधि और नियम