नई दिल्ली: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के मंदिर के रत्न भंडार (Jagannath Temple Ratna Bhandar) का ताला करीब 4 दशक बाद खोल दिया गया है. रत्न भंडार खोलने से पहले आज सुबह भक्तों के दर्शन पर भी रोक लगा दी गई. क्योंकि रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष से कीमती चीजों को अस्थायी ‘स्ट्रांग रूम’ में ट्रांसफर किया जाना है. हालांकि भक्तों के दर्शन पर स्थायी तौर पर रोक नहीं लगाई गई है. सिर्फ कीमती सामान स्थानांतरित करने तक ही भक्तों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है. सुबह 8 बजे ही भक्तों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी. बता दें कि मंदिर के तहखाने में मौजूद रत्न भंडार में एक-एक बाहरी और आंतरिक कक्ष है, जिसमें भगवान जगन्नाथ का कीमती सामान रखा हुआ है.
जगन्नाथ मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक
गुरुवार को जगन्नाथ मंदिर का सिर्फ सिंह द्वारा ही खोला गया, बाकी सभी दरवाजों को बंद रखा गया था. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के प्रमुख अरबिंद पाधी ने बुधवार को ही बता दिया था कि ‘बृहस्पतिवार को रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष को फिर से खोलने की व्यवस्था की जा रही है, इसलिए हमने मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.’
‘स्ट्रांग रूम’ में भेजा जा रहा कीमती सामान
पाधी ने कहा कि सिर्फ अधिकृत व्यक्तियों और सेवकों को ही सुबह आठ बजे के बाद मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी और बृहस्पतिवार को मंदिर का केवल सिंह द्वार खुला रहेगा. उन्होंने कहा कि सालों से भक्तों द्वारा भगवान को दान की गई बहुमूल्य वस्तुओं को मंदिर परिसर के अंदर अस्थायी ‘स्ट्रांग रूम’ में स्थानांतरित कर दिया जाएगा.
12 सपेरे, 3 ताले… जानिए जगन्नाथ मंदिर में ‘रत्न भंडार’ के क्या-क्या रहस्य खुले, क्या बाकी?

More Stories
Navratri 2025: क्यों होती है मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा? पढ़ें इस त्योहार का असली महत्व
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 2026 कब से शुरू? जानिए घटस्थापना का सही मुहूर्त और 9 दिनों की तिथियां
T20 विश्वकप 2026 के 21 बड़े रिकॉर्ड्स: भारत से सबसे ज्यादा कैच छूटे; सर्वाधिक छक्के-शतक लगे, बुमराह क्यों छाए?