नई दिल्ली:
Mangalavaaram World Television Premiere: साउथ की कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनमें रहस्य और रोमांच का जबरदस्त कॉकटेल देखने को मिलता है. ऐसी ही एक फिल्म अब टीवी पर दस्तक देने जा रही है. हम बात कर रहे हैं मंगलवार की. फिल्म का प्लॉट एकदम नया है और पूरी फिल्म ही बांधकर रखती है. जी सिनेमा इस शुक्रवार यानी 9 अगस्त, रात 8 बजे मंगलवार का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हो रहा है. साउथ इस पॉपुलर फिल्म में पायल राजपूत, नंदिता श्वेता और अजय घोष लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन अजय भूपति ने किया है. इस तरह रहस्य और रोमांच की नई दुनिया टीवी पर खुलने जा रही है.
मंगलवार की एक्ट्रेस पायल राजपूत ने फिल्म को लेकर कहा कि एक एक्टर के तौर पर, मंगलवार पर काम यादगार सफर रहा है. कहानी जानदार है, और पूरी टीम ने इसे जीवंत बनाने के लिए जबरदस्त कोशिश की है. मुझे याद है कि जब निर्देशक अजय भूपति सर मुझे कहानी सुनी रहे थे तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे. इस फिल्म को शूट करना काफी मुश्किल था. लेकिन मुझे एक बाद एकदम साफ थी कि मुझे अपना बेस्ट देना है.’

More Stories
Navratri 2025: क्यों होती है मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा? पढ़ें इस त्योहार का असली महत्व
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 2026 कब से शुरू? जानिए घटस्थापना का सही मुहूर्त और 9 दिनों की तिथियां
T20 विश्वकप 2026 के 21 बड़े रिकॉर्ड्स: भारत से सबसे ज्यादा कैच छूटे; सर्वाधिक छक्के-शतक लगे, बुमराह क्यों छाए?