अमिताभ बच्चन का जब जया बच्चन की सहेलियों ने उड़ाया था मजाक, तो भिड़ गई थीं एक्ट्रेस, सेट पर बिग बी नहीं धर्मेंद्र से करती रहती थीं बातें.
कुछ रिश्ते किसी फिल्मी कहानी की तरह होते हैं, जो स्ट्रगल से शुरू होकर एक मजबूत और परिपक्व अंजाम पर पहुंच जाते हैं. ऐसा ही रिश्ता जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के बीच था. जब अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा में ठीक से पैर नहीं जमा पाए थे, तब जया बंगाली और हिंदी सिनेमा की उभरती स्टार थीं. वह हमेशा से एक शांत और सुलझी हुई लड़की के तौर पर जानी जाती थीं. आज हम जया बच्चन के बारे में इसलिए बात कर रहे हैं, क्योंकि अभिनेत्री 9 अप्रैल को 78वां जन्मदिन मना रही हैं.
बचपन से फिल्मों की दुनिया का हिस्सा थीं जया बच्चन
कहते हैं कि उगते सूरज को हर कोई सलाम करता है, लेकिन जया बच्चन और अमिताभ बच्चन का रिश्ता बिल्कुल इसके विपरीत था. आज के स्टार सक्सेस का स्वाद चखने के बाद शादी के बारे में सोचते हैं, वहीं जया ने अमिताभ बच्चन को उस वक्त अपना दिल दे दिया था, जब वे हिंदी सिनेमा में कुछ खास नाम तक नहीं बना पाए थे, जबकि जया बचपन से फिल्मों से काम कर रही थीं.
जया बच्चन की सहेलियों ने अमिताभ बच्चन को कह दिया था लकड़ी
उन्होंने बंगाली और हिंदी फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम किया था. बहुत कम लोग जानते हैं कि जया बच्चन ने जब पहली बार अमिताभ बच्चन को फिल्म स्टूडियो में देखा था, तो उनकी सादगी और पर्सनैलिटी की दीवानी हो गई थी. अपने मन की बात उन्होंने अपनी सहेलियों से भी कही थी, लेकिन उनकी सहेलियों को अभिनेता बिल्कुल पसंद नहीं आए थे, और उन्होंने जया के सामने ही अमिताभ को ‘लकड़ी’ कह दिया था और कहा था कि अभिनेता के चेहरे पर सिर्फ बड़ी-बड़ी आंखें हैं. यह सुनकर जया भड़क गई थी और कहा था कि उन्हें यकीन है कि अभिनेता हिंदी सिनेमा में कुछ बड़ा करेंगे
ग्जीन देखकर बिग बी को जया बच्चन की खूबसूरती का हुआ एहसास
वहीं, अमिताभ बच्चन को एक मैगजीन की फोटोशूट को देखकर जया की खूबसूरती का अहसास हुआ था. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जया संस्कारी और मॉर्डन दोनों थी और उन्हें ऐसी ही लड़की की तलाश थी. फिल्म गुड्डी के सेट से दोनों के बीच नजदीकियों का सिलसिला शुरू हुआ, हालांकि उस वक्त वे अमिताभ से ज्यादा समय धर्मेंद्र के साथ शूटिंग पर बिताती थी.
वहीं, अमिताभ बच्चन को एक मैगजीन की फोटोशूट को देखकर जया की खूबसूरती का अहसास हुआ था. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जया संस्कारी और मॉर्डन दोनों थी और उन्हें ऐसी ही लड़की की तलाश थी. फिल्म गुड्डी के सेट से दोनों के बीच नजदीकियों का सिलसिला शुरू हुआ, हालांकि उस वक्त वे अमिताभ से ज्यादा समय धर्मेंद्र के साथ शूटिंग पर बिताती थी.
अमिताभ बच्चन के साथ एक्ट्रेसेस ने काम करने से किया था मना
जया धर्मेंद्र से भी अभिनेता के बारे में बात करती थीं. कहा जाता है कि शुरुआती करियर में फ्लॉप फिल्म के चलते अभिनेत्रियों ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से मना कर दिया था और तब जया ने ‘जंजीर’ फिल्म में काम करने के लिए हां की थी और ‘जंजीर’ सुपर हिट फिल्म रही थी. जंजीर वो फिल्म थी जिसने फ्लॉप अमिताभ बच्चन को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था.

More Stories
क्या 12 घंटे में टूट गया सीजफायर? ईरान ने अपनी रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद कुवैत और यूएई पर फिर दागी मिसाइलें
हे बेबी में 17 महीने की थी ये बच्ची, अब 22 साल की ग्लैमरस क्यूट डिंपल गर्ल, 18 साल बाद देख फैंस को हुई खुशी
80 के दशक में आया था दूरदर्शन का ये शो, 90s में बच्चों से लेकर बूढ़ों के बीच रहा पॉपुलर, 39 साल बाद खुला एक राज