25 हजार का इनामी GST चोरी का आरोपी गिरफ्तार,
करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला
सर्वेश शर्मा ब्यूरो रामपुर
रामपुर। थाना अजीमनगर में दर्ज करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी आरोपी वसीम उर्फ बस्सू को अपराध शाखा और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को टैक्सी स्टैंड जसपुर, जिला उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2025 को राज्य कर विभाग मुरादाबाद के प्रधान सहायक आदित्य प्रताप सिंह की तहरीर पर थाना अजीमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्तों ने जीएसटी प्रपत्रों में हेराफेरी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर राज्य सरकार के करोड़ों रुपये का GST राजस्व जमा नहीं किया।
विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन में वसीम उर्फ बस्सू पुत्र नसीम, निवासी पुराना मछली बाजार, जामा मस्जिद, जसपुर (उधम सिंह नगर) का नाम सामने आया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को अपराध शाखा और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ओप्पो मोबाइल, फर्जी E-Way Bill और अन्य दस्तावेज बरामद किए। इस मामले में पूर्व में अजीम अहमद, अमन, नवाब अली और नाजिम को भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अनुपम शर्मा, निरीक्षक अजयवीर सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक मयंक गोयल, हेड कांस्टेबल अनिल सैनी और कांस्टेबल ऋषभ मलिक शामिल रहे।

More Stories
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: 2 भाइयों ने 30 लाख में डॉक्टर से खरीदा था पेपर, फिर देश भर में ऐसे हुआ लीक
12 या 13 मई, अपरा एकादशी कब है? नोट करें सही तिथि
बड़े मंगल पर इस विधि से करें हनुमान जी की पूजा, जानें हनुमान जी को किस चीज का भोग लगाएं