हे बेबी में यह बच्ची लोगों को बहुत प्यारी लगी थी. फिल्म में ‘एंजेल’ महज 17 महीने की थी. लेकिन आज इनकी उम्र 22 साल हो गयी है. 22 साल में क्यूट डिंपल के साथ जुआना सांघवी बहुत ही प्यारी और ग्लैमरस हैं आज.
साल 2007 में आई हे बेबी ने कॉमेडी और इमोशन का शानदार मेल दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान स्टारर इस फिल्म को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म भले ही तीन दोस्तों की कहानी थी, लेकिन सबसे ज्यादा प्यार एक नन्ही बच्ची को मिला, जिसने अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल छू लिया. इस बच्ची का नाम था जुआना सांघवी, जिन्होंने फिल्म में ‘एंजेल’ का किरदार निभाया था. उस वक्त वह सिर्फ 17 महीने की थीं, लेकिन उनकी क्यूट स्माइल और एक्सप्रेशंस ने बड़े-बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ दिया था. कई सीन में तो ऐसा लगा कि पूरी फिल्म की जान वही हैं.
फिल्म के रिलीज के सालों बाद भी जुआना की याद लोगों के दिल में ताजा रही. जनवरी 2022 में फरदीन खान ने फिल्म की एक बिहाइंड द सीन फोटो शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने जुआना के साथ शूटिंग के दौरान स्मोकिंग तक छोड़ दी थी, ताकि बच्ची पर कोई गलत असर न पड़े. इस बात ने फैंस का दिल जीत लिया था.
22 साल की हो चुकी हैं क्यूट एंजेल
अब करीब 18 साल बाद जुआना फिर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें वह 22 साल की हो चुकी हैं. उनका लुक अब पूरी तरह बदल चुका है. क्यूटनेस के साथ अब उनमें ग्लैमर का तड़का भी साफ नजर आता है.
फैंस उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखकर हैरान भी हैं और खुश भी. कई लोग सोशल मीडिया पर उन्हें फिर से फिल्मों में देखने की इच्छा जता रहे हैं. ‘हे बेबी’ की छोटी ‘एंजेल’ भले अब बड़ी हो गई हों, लेकिन दर्शकों के दिलों में उनकी मासूम छवि आज भी उतनी ही खास बनी हुई है.

More Stories
क्या 12 घंटे में टूट गया सीजफायर? ईरान ने अपनी रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद कुवैत और यूएई पर फिर दागी मिसाइलें
80 के दशक में आया था दूरदर्शन का ये शो, 90s में बच्चों से लेकर बूढ़ों के बीच रहा पॉपुलर, 39 साल बाद खुला एक राज
38 साल बाद श्रीदेवी को टक्कर देने लगी मिस्टर इंडिया की नन्ही बच्ची, डिंपल पर फिदा हुए फैंस, बोले- प्रीति जिंटा जितनी क्यूट