सुबह का नाश्ता हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होता है, लेकिन हम इस पर ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं। और इसकी वजह क्या है? अरे वही कि आज नाश्ते में क्या बनाया जाए। इस सवाल का आसानी से कोई जवाब नहीं मिलता और हम नाश्ते को स्किप कर देते हैं।लेकिन, आज हम आपको नाश्ते के लिए ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बनता भी जल्दी है और स्वाद में भी बेहतर है।और इस रेसिपी का नाम है ओनियन चीज़ सैंडविच।
ओनियन चीज़ सैंडविच बनाने के लिए ज़रूरी चीज़ें:
4 ब्रेड स्लाइस
4 चीज़ स्लाइस
1 प्याज
नमक
¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
घी या बटर
बनाने का तरीका:
प्याज को बारीक काट लें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर घी या बटर लगा लें। ब्रेड पर प्याज रख लें।अब, इस पर चीज़ स्लाइस रख दें। इसके बाद, इसके ऊपर नमक और लाल मिर्च छिड़कें। दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें। ब्रेड को ऊपर और नीचे, दोनों तरफ़ बटर लगा लें और तवे पर रख दें। इसे बनाने के लिए आप तवे, ग्रिलर या माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते हैं। बनने के बाद इसे टोमेटो सॉस या चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।

More Stories
आरसीबी ने जीटी को हराकर लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल का खिताब, विराट कोहली ने खेली 75 रन की पारी
सैयारा एक्ट्रेस की शक्ति शालिनी का वीडियो लीक, एक हाथ से पुलिस अफसर को घसीटती नजर आई अनीत पड्डा
Bakrid 2026: देशभर में बकरीद आज, सलामती और तरक्की की मांगी गई दुआ, ईद-उल-अजहा के इन 8 बातों का रखें विशेष ध्यान