बिसौली – पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कस्बा बिसौली के गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव ने पहुंच कर जनता के बीच रहकर आम जनमानस की समस्याओं को सुना तथा समय रहते गुणवत्ता पूर्वक तरीके से समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया वहीं कार्यक्रम में मौजूद यादव समाज के लोगों ने इटावा में हुई शर्मनाक घटना को लेकर के भी चर्चा की जिसपर सांसद आदित्य यादव ने कहा कि जनपद इटावा में यादव समाज के कथा वाचक के साथ जो घटना घटित हुई है वह निंदनीय है जिसको लेकर यादव समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और प्रदेश के मौजूदा सरकार से ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के लिए मांग की जाती है एवं भविष्य में ऐसी घटना पुना: घटित ना हो इसके लिए मौजूदा सरकार ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करे अन्यथा समाजवादी पार्टी एवं यादव समाज प्रदेश भर में आंदोलन के लिए वाध्य होगा वहीं सांसद आदित्य यादव ने कहा समाजवादी पार्टी (पीडीए) हमेशा से सभी वर्गों के दबे कुचले लोगों की आवाज उठाती रही है।वहीं कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराया एवं समाजवादी द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की भी चर्चा कर समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की अपील की।
बदायूं से अबजल हुसैन की रिपोर्ट

More Stories
80 के दशक में आया था दूरदर्शन का ये शो, 90s में बच्चों से लेकर बूढ़ों के बीच रहा पॉपुलर, 39 साल बाद खुला एक राज
38 साल बाद श्रीदेवी को टक्कर देने लगी मिस्टर इंडिया की नन्ही बच्ची, डिंपल पर फिदा हुए फैंस, बोले- प्रीति जिंटा जितनी क्यूट
राजेश खन्ना की शादी का 53 साल पुराना वीडियो, 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया से की थी गैंड शादी, सितारों का लगा मेला