हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा मनाया जाता है। इस वर्ष 2 अक्तूबर 2025 को दशहरा मनाया जा रहा है। इस पर्व को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक दशहरा भगवान राम की रावण पर विजय का प्रतीक है, उन्होंने लंकापति रावण का वध कर धर्म और सत्य की जीत की रक्षा की थी। अन्य ग्रंथों के मुताबिक इस तिथि पर मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध भी किया था। इसलिए दशहरा को शक्ति की जीत का पर्व कहा जाता है। इस खास अवसर पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया जाता है, जिसे बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी कहते है। इस दौरान पुतलों के दहन के बाद सभी एक दूसरे को इस दिन की शुभकामनाएं देते है। आप इन खूबसूरत संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और खास लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

More Stories
Navratri 2025: क्यों होती है मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा? पढ़ें इस त्योहार का असली महत्व
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 2026 कब से शुरू? जानिए घटस्थापना का सही मुहूर्त और 9 दिनों की तिथियां
T20 विश्वकप 2026 के 21 बड़े रिकॉर्ड्स: भारत से सबसे ज्यादा कैच छूटे; सर्वाधिक छक्के-शतक लगे, बुमराह क्यों छाए?